फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Price in Delhi-NCR: 12 घंटे में दो बार बढ़े दाम, पीएनजी के बाद अब सीएनजी की कीमत में 2.50 रुपये की वृद्धि

Thu, 14 Apr 2022 08:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज से उपभोक्ताओं को प्रति किलो के लिए 71.61 रुपये चुकाने होंगे। आज दिल्ली में 2.50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
फिर बढ़े दाम... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में पेट्रोल, डीजल समेत अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार इजाफा होने के साथ ही एक बार फिर लोगों को पीएनजी और सीएनजी की बढ़ती कीमतों ने जोर का झटका दिया है। राजधानी दिल्ली में 12 घंटे से भी कम समय के अंदर पीएनजी के दाम बढ़ने के बाद अब सीएनजी की कीमतों में भी ढाई रुपये प्रतिकिलो की वृद्धि हुई है। इस वृद्धि के साथ ही दिल्ली में सीएनजी की कीमत 71.61 रुपये प्रति किलो हो गई है।

विज्ञापन

 

दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी उपभोक्ताओं को आज से सीएनजी के लिए जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी। यहां प्रति किलो सीएनजी के लिए ग्राहकों को  74.17 रुपये चुकाने होंगे जबकि गुरुग्राम में आज से सीएनजी के दाम 79.94 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी के भी बढ़े दाम

गुरुवार सुबह जहां सीएनजी के दाम बढ़े, वहीं बीती रात इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने रसोई गैस यानी पीएनजी की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। पीएनजी की कीमतों में 4.25 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि हुई है। यह दाम बीती रात 12 बजे से लागू हो गए हैं।

पीएनजी की कीमतें दस दिन पहले ही 5.85 रुपये प्रति एससीएम की दर से बढ़ाई गई थी। इस तरह से अब दिल्ली में पीएनजी के दाम वैट सहित 45.86 रुपये प्रति एससीएम हो गए हैं। बात अगर गाजियाबाद और नोएडा की करें तो यहां पीएनजी की कीमत 45.96 रुपये प्रति एससीएम है।

विज्ञापन


सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं मुंबई में भी पीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को ही महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई महानगर क्षेत्र में पीएनजी की कीमत 4.50 रुपये प्रति एससीएम की दर से बढ़ाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें