फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल एजुकेशन फेयर: विद्यार्थियों की मदद के लिए आईडीपी एजुकेशन का विशेष आयोजन

Thu, 06 Aug 2020 02:46 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विदेश में पढ़ने से जिंदगी बदल जाती है। यह केवल विद्यार्थियों की नहीं उनके परिवार की भी सोच है। लेकिन कोविड 19 की रुकावटों की वजह से विद्यार्थियों के लिए सही निर्णय लेना कठिन हो गया है। 

विज्ञापन


इस संबंध में विद्यार्थियों और और उनके माता-पिता की तमाम चुनौतियों को दूर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा जगत के प्रमुख संगठन आईडीपी एजुकेशन सबसे बड़े वर्चुअल एजुकेशन फेयर का आयोजन करने वाला है। 

8 सप्ताह का यह शिक्षा मेला 10 अगस्त 2020 से शुरू और 10 अक्तूबर 2020 को सम्पन्न होगा। भारतीय विद्यार्थियों से बात-विचार और प्लानिंग में उनकी मदद करने के लिए इस वर्चअुल एजुकेशन फेयर में आस्ट्रेलिया, इंगलैंड, अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड और आयरलैंड के 150 से संस्थान भाग लेंगे।  
विज्ञापन


आईडीपी एजुकेशन के इस अभूतपूर्व वर्चुअल एजुकेशन फेयर का मकसद विद्यार्थियों की चिंता दूर करना और उन्हें घर बैठे मनपसंद संस्थान से आमने-सामने वीडियो से बात-विचार करने का अवसर देना है। पीयूष कुमार, क्षेत्रीय निदेशक (दक्षिण एशिया), आईडीपी एजुकेशन ने बताया, ‘‘आईडीपी भारतीय विद्यार्थियों को आस्ट्रेलिया, इंगलैंड, अमेरिका, कनाडा, न्यूज़ीलैंड और आयरलैंड में उनके लिए सबसे उपयुक्त संस्थान और कोर्स चुनने की सटीक सलाह और सहायता देता है ताकि वे कैरियर के सपने पूरे करें। 

इन छह देशों के 700 से अधिक विश्व स्तरीय संस्थान आईडीपी के भागीदार हैं और आईडीपी विद्यार्थियों को उनके लिए सबसे सही कोर्स चुनने में सबसे अधिक सक्षम नाम है। आईडीपी यह समझता है कि विदेश में पढ़ना कितना महंगा पड़ता है इसलिए विद्यार्थियों के लिए पहली बार ही सटीक निर्णय लेना बहुत महत्वपूर्ण है। 

इसके मद्देनजर आईडीपी का मकसद विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को संपूर्ण सूचना देने वाला प्लैटफॉर्म देना है, ताकि जरूरी जानकारियों का आदान-प्रदान आसान हो और विद्यार्थियों को इस उद्योग के विशेषज्ञों का सही मार्गदर्शन मिले।

कुमार ने बताया इस वर्चुअल फेयर के माध्यम से विद्यार्थी अपनी पसंद के संस्थानों में सीधे आवेदन कर सकते हैं और आईडीपी के अनुभवी और सर्टिफाइड शिक्षा विशेषज्ञ से स्कॉलरशिप, वीजा, आदि सभी जानकारियां विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं। यह ‘1-ऑन-1’ वीडियो कॉल के माध्यम से मुमकिन होगा। 

इस तरह विद्यार्थी किसी संस्थान के प्रतिनिधि से आमने-सामने बात कर पाएंगे और उनके प्रश्नों के उत्तर भी मिल जाएंगे। आईडीपी का शिक्षा मेला विद्यार्थियों के विदेश में पढ़ने का सपना पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें