हत्या के बाद पुलिस ने जांच की शुरू
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुध विहार निवासी सत्यपाल (35) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्यपाल ने 5 जून को अपनी पत्नी रजनी (32) की गुमशुदगी की शिकायत विजय विहार थाने में की। पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए 8 जून को उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान वह पुलिस के सवालों का वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा था। जिसकी वजह से पुलिस को सत्यपाल पर शक हुआ।
आरोपी पति ने कबूला अपना गुनाह
कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि 4 जून को ही उसने बवाना इलाके के जंगल में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने तुरंत बवाना थाना पुलिस से संपर्क किया। बवाना थाना पुलिस ने बताया कि 6 जून को जंगल से एक महिला का शव मिला था। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को ले जाकर शव की पहचान करवाई।