फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की मौत से आहत युवती ने मेट्रो के आगे कूदकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। रामकृष्ण आश्रम मेट्रो स्टेशन पर रविवार सुबह 25 वर्षीय युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जांच के दौरान पता चला कि युवती प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़ी थी और पिछले साल अक्तूबर में भाई की मौत के बाद से अवसाद में थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मृतका की शिनाख्त अंजलि के रूप में हुई। वह पहाड़गंज में रहती थी। रविवार सुबह करीब 6.30 बजे मेट्रो पुलिस को सूचना मिली कि रामकृष्ण आश्रम (आरके आश्रम) मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवती को अस्पताल में ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतका के पास से कोई कागजात नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में उसकी अंजलि के रूप में शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि पिछले वर्ष अक्तूबर में उसके भाई की मौत हो गई थी। उस घटना से वह अवसाद में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें