फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आखिर पिस्टल घर कैसे ले गया सिपाही, परिजन बोले- बहन की तबीयत बिगड़ने पर भी हथियार लेकर क्यों निकला

Tue, 14 Jul 2026 06:09 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

प्रियंका के भाई नितिन यूपी पुलिस में सिपाही हैं। उनका आरोप है कि सामान्य परिस्थितियों में ड्यूटी के लिए मालखाने से जारी की गई सर्विस पिस्टल ड्यूटी समाप्त होने के बाद वापस जमा कराई जाती है। इसके बावजूद आरोपी पिस्टल लेकर घर पहुंच गया। 
विज्ञापन
प्रियंका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में प्रियंका हत्याकांड के बाद अब जांच का एक अहम पहलू आरोपी पुलिसकर्मी मनीष की सर्विस पिस्टल को लेकर सामने आया है। मृतका के परिजनों ने सवाल उठाया है कि आखिर आरोपी सर्विस पिस्टल घर तक कैसे लेकर पहुंचा।  उनका कहना है कि पुलिस विभाग में हथियार जारी करने और जमा कराने की स्पष्ट प्रक्रिया होती है, ऐसे में इस मामले में नियमों का पालन हुआ या नहीं, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


प्रियंका के भाई नितिन यूपी पुलिस में सिपाही हैं। उनका आरोप है कि सामान्य परिस्थितियों में ड्यूटी के लिए मालखाने से जारी की गई सर्विस पिस्टल ड्यूटी समाप्त होने के बाद वापस जमा कराई जाती है। इसके बावजूद आरोपी पिस्टल लेकर घर पहुंच गया। 

उनकी मांग है कि मामले में केवल हत्या की जांच ही नहीं, बल्कि सर्विस हथियार के निर्गमन, उसके उपयोग और सुरक्षा संबंधी सभी प्रक्रियाओं की भी जांच कराई जाए। उनका कहना है कि यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल होनी चाहिए। नितिन का सवाल है कि घटना के बाद जब प्रियंका की तबीयत बिगड़ी थी तो आरोपी उसे अस्पताल ले जाने के लिए सर्विस पिस्टल साथ लेकर घर से क्यों निकला? उनका आरोप है कि यह घटनाक्रम संदेह पैदा करता है और इस पहलू की गहराई से जांच होनी चाहिए कि आरोपी हथियार अपने साथ क्यों  ले गया। 
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सर्विस पिस्टल किस परिस्थिति में आरोपी के पास थी, उसे कब और किस प्रक्रिया के तहत जारी किया गया तथा घटना के समय उसका उपयोग किन परिस्थितियों में हुआ, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने आएगा। ब्यूरो

आरोप : दहेज के लिए प्रताड़ित करता था मनीष
परिवार का आरोप है कि मनीष पहले से ही प्रियंका को प्रताड़ित करता था और दहेज की मांग को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। भाई नितिन ने बताया कि पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर प्रियंका ने वर्ष 2024 में महिला अपराध शाखा (सीडब्ल्यूसी) में मनीष के खिलाफ शिकायत दी थी। इस बीच करीब आठ माह प्रियंका उनके रही। मामले में एफआईआर होने का नंबर आया तो मनीष व उसके परिजन हमारे घर पहुंच गए और प्रियंका से माफी मांग ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें