फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hoax Call Case : एक छात्र के भड़काने पर दूसरे ने भी की थी बम होने की कॉल, मकसद था उप-प्रधानाचार्य से बदला

Fri, 26 May 2023 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

छात्र स्कूल के उप-प्रधानाचार्य से बदला लेना चाहता था। पुलिस ने नाबालिग होने के कारण इस छात्र को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजामुद्दीन में मथुरा रोड स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल में बम रखे होने की सूचना इसी स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र ने ई-मेल से कर दी थी। छात्र स्कूल के उप-प्रधानाचार्य से बदला लेना चाहता था। पुलिस ने नाबालिग होने के कारण इस छात्र को छोड़ दिया था। इस पर आरोपी छात्र ने डींग हांकना शुरू कर दिया। इसके भड़काने पर ही साकेत स्थित अमृता पब्लिक स्कूल के छात्र ने भी अपने स्कूल में बम रखे होने की सूचना दे दी थी।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दोनों छात्रों को पकड़ लिया और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया। दोनों छात्र अमर कॉलोनी स्थित एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी छात्र को स्कूल के उप-प्रधानाचार्य ने कई बार डांट दिया था। इसका बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया। इसके बाद अमृत पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र ने उसे बताया कि उसके पेपर खराब गए हैं और उसे डर है कि उसके नंबर कम आएंगे। इस पर डीपीएस स्कूल के आरोपी छात्र उसे भड़काया और खुद पर कार्रवाई न होने की डींग हांकी तो अमृत पब्लिक स्कूल के छात्र ने भी अपने स्कूल में बम होने की सूचना दे दी। फिलहाल जेजे बोर्ड ने दोनों छात्रों को घर भेज दिया है। 

रूस व जर्मनी का नहीं मिल रहा सहयोग
डीपीएस व अमृता पब्लिक स्कूल में आरोपी छात्रों ने बम रखे होने की सूचना जी-मेल से दी थी। इस कारण दोनों आरोपी जल्द ही पकड़े गए। वहीं सादिक नगर इंडियन पब्लिक स्कूल में बम रखे होने की सूचना रसिया व जर्मनी की मेल से दी गईं। इसमें रेमब्लेरडॉटएयू का इस्तेमाल किया गया। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही देश सहयोग नहीं कर रहे हैं इस कारण इस मामले के आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन


इन दिनों मिली स्कूलों में बम होने की सूचना

  • 16 मई, 23- साकेत स्थित अमृता पब्लिक स्कूल 
  • 26 अप्रैल, 23- मथुरा रोड स्थित डीपीएस स्कूल
  • 12 अप्रैल, 23- सादिक नगर स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल
  • 28 नवंबर, 22- सादिक नगर स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें