फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast : दिल्ली में अगले 6 दिन नरम रहेंगे गर्मी के तेवर, बारिश की संभावना, यलो अलर्ट

Wed, 15 Jun 2022 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बीते 24 घंटे में सामान्य के बराबर 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम पारा। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह के लिए जारी कर दिया है येलो अलर्ट।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी को भीषण गर्मी व लू से राहत मिलने के संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए बारिश के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। पूरे सप्ताह तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा व गर्मी से राहत मिलेगी। इस कड़ी में मंगलवार को भी दिनभर बादल छाए रहने की वजह से 13 दिन बाद पारा 40 से नीचे पहुंचा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने की वजह से इस माह पहली बार अधिकतम पारा 40 से नीचे लुढ़ककर सामान्य के बराबर 39.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 34 से 44 फीसदी रहा। वहीं, मुंगेशपुर में सबसे अधिक 42.3 व पीतमपुरा में 41.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। इससे आगामी दिनों में पारा 40 से लुढ़कर 35 डिग्री सेल्यियस तक पहुंचेगा। अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ दोपहर बाद बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं, राजधानी में इस गर्मी के 26 दिनों तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है, जो कि 2012 के बाद से सबसे अधिक है। साल 2012 में 42 डिग्री सेल्सियस पारा 30 दिनों से अधिक दर्ज किया गया था। वहीं, 2010 में ऐसे दिनों की संख्या 35 थी, जो 1951-2022 की अवधि में सबसे अधिक है। इस गर्मी में लू के छह दौर देखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें