फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सुनहरा सपना नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ने दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध श्री अरबिंदो कॉलेज की ड्रामेटिक सोसायटी मोक्ष के तत्वावधान में सोमवार को कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा भारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित सुनहरा सपना नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के इस कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण चौधरी ने किया। नुक्कड़ नाटक के उद्घाटन के अवसर पर कॉलेज प्राचार्य प्रो. अरुण चौधरी ने कहा, नुक्कड़ नाटक सुनहरा सपना में भारतीय शिक्षा प्रणाली के महत्व एवं उसके बदलते प्रतिमान के साथ-साथ युवा पीढ़ी के समक्ष आने वाली चुनौतियों को उजागर किया गया है। इन चुनौतियों का कैसे सामना किया जाए। उसकी ओर संकेत किया गया है।
विज्ञापन


ड्रामेटिक सोसायटी मोक्ष के संयोजक प्रो. हंसराज सुमन ने बताया, सुनहरा सपना नाटक का मुख्य उद्देश्य छात्रों में कौशल आधारित शिक्षा, व्यावहारिक अधिगम और समग्र विकास की भावना को प्रोत्साहित करना है। विद्यार्थियों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मूल संदेश को वर्तमान युवा पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नुक्कड़ नाटक के बीच-बीच में पात्रों ने कविताओं, गीतों व विभिन्न भाव भंगिमाओं द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें