हरपाल सिंह चीमा ने वृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर कहा कि वे सरकार से लगातार विधानसभा का निलंबित सत्र बुलाए जाने की मांग कर रहे हैं जिससे पंजाब की समस्याओं पर चर्चा की जा सके और सरकार का ध्यान पंजाब की जनता की समस्याओं की तरफ लाया जा सके।
आम आदमी पार्टी के पंजाब इकाई के नेता हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया है कि पिछली सरकार के द्वारा बिजली कंपनियों से उनके हितों के अनुसार समझौते किए गए थे। इससे पंजाब की जनता और सामान्य किसानों को भारी नुकसान हुआ है। लोगों को न तो बिजली मिल पा रही है और दूसरी ओर उन्हें इसके लिए ज्यादा कीमत भी वसूली जा रही है। चीमा ने नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से सवाल किया कि बिजली कंपनियों के साथ किया गया समझौता कब रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा ने वृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर कहा कि वे सरकार से लगातार विधानसभा का निलंबित सत्र बुलाए जाने की मांग कर रहे हैं जिससे पंजाब की समस्याओं पर चर्चा की जा सके और सरकार का ध्यान पंजाब की जनता की समस्याओं की तरफ लाया जा सके। लेकिन अपने ही आंतरिक गतिरोध को झेल रही पंजाब सरकार जनता के हितों के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठा पाई है।
चीमा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू गैर-जिम्मेदार किस्म के व्यक्ति हैं और उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। वे अब तक मंत्री रहते हुए या पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रहते हुए पंजाब की जनता के हितों के लिए कोई काम करने में नाकाम रहे हैं। चीमा ने कहा कि यदि पंजाब कांग्रेस उन्हें दुबारा कोई बड़ी जिम्मेदारी देती है तो भी वे कोई जिम्मेदारी निभाने में असफल साबित होंगे।