फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: युद्ध के दौरान घायल हरजोत सिंह की हुई वतन वापसी, कई भारतीयों को लेकर आने की है तैयारी

Mon, 07 Mar 2022 07:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

सोमवार को वायुसेना का विमान सी-17 यू्क्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयस फोर्स स्टेशन पर उतरा। विमान में युद्ध के दौरान गोलियां लगने से घायल दिल्ली के हरजोत सिंह और केंद्रीय सड़क एवं उड्डयन राज्यमंत्री व सांसद जनरल वीके सिंह के अलावा अन्य भारतीय मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
हिंडन एयरपोर्ट पर मौजूद वायुसेना व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच अभी भी जंग जारी है। ऐसे में भारत सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षित स्वदेश वापसी की मुहिम ऑपरेशन गंगा रंग ला रही है। सोमवार को वायुसेना का विमान सी-17 यू्क्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयस फोर्स स्टेशन पर उतरा। विमान में युद्ध के दौरान गोलियां लगने से घायल दिल्ली के हरजोत सिंह और केंद्रीय सड़क एवं उड्डयन राज्यमंत्री व सांसद जनरल वीके सिंह के अलावा अन्य भारतीय मौजूद रहे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि घायल छात्र हरजोत सिंह कौर को वायु सेना के आरआर हॉस्पिटल में एंबुलेंस के द्वारा भेजा गया है। वहां पर पूरा इलाज होने के बाद उसको घर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक पोलैंड से करीब 3000 भारतीय छात्र छात्राओं को ऑपरेशन गंगा के तहत वतन वापसी कराई गई। सांसद का कहना है कि रोमानिया और अन्य बॉर्डर पर दूतावास के अधिकारी छात्र छात्राओं को लाने के लिए डटे हुए हैं। वहीं, विमान के पहुंचने से पहले हिंडन एयरपोर्ट स्टेशन पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह पहुंचे। 

हरजोत के माता-पिता ने सरकार और मीडिया का किया शुक्रिया
हरजोत सिंह के भारत लौटने पर उनकी मां प्रकाश कौर ने भारत सरकार और मीडिया का मदद और समर्थन के लिए धन्यवाद किया। वहीं, हरजोत के पिता ने कहा कि उनके लिए यह जीवन का सबसे बड़ा खुशी का पल है। हिंडन एयरपोर्ट जाकर सभी का स्वागत करूंगा। पीएम मोदी, विदेश राज्य मंत्री को धन्यवाद दिया। साथ ही केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को मदद के लिए उनका शुक्रिया किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें