फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मयूर विहार में सिक्के की तलाश कर रहे गोताखोरों को पानी में मिला मिट्टी का बर्त्तन, बर्त्तन में रखा हुआ था ग्रेनेड

Sun, 12 Jun 2022 11:28 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शनिवार रात करीब 8:15 बजे डीएनडी फ्लाईओवर के नीचे हिंडन नाले में एक ग्रेनेड मिला था। इसे एनएसजी की टीम ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया था।
विज्ञापन
हैंड ग्रेनेड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मयूर विहार के यमुना खादर इलाके में शनिवार रात हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। नदी में सिक्के तलाश रहे गोताखोरों को एक मिट्टी का बर्त्तन मिला, जिसमें ग्रेनेड रखा गया था। बर्त्तन के उपर कपड़ा बंधा था।

विज्ञापन


मामले की जानकारी तुरंत दिल्ली पुलिस और एनएसजी कमांड रूम को दी गई। मौके पर पहुंची एनएसजी की टीम ने ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। मयूर विहार थाना पुलिस विस्फोटक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात करीब सवा आठ बजे मयूर विहार क्षेत्र के डीएनडी फ्लाई ओवर के हिंडन नहर में ग्रेनेड मिलने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा की एक मिट्टी के बर्त्तन में ग्रेनेड रखा था। सिक्के की तलाश में वहां पहुंचे गोताखोरों को बर्त्तन मिला था।
विज्ञापन


गोताखोरों ने पुलिस को बताया कि बर्तन के ऊपर कपड़ा बंधा था, जिसे खोलने पर उसमें ग्रेनेड मिला। पुलिसकर्मियों ने बर्त्तन को अपने कब्जे में लेकर घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एनएसजी की टीम को दी। सूचना मिलते ही एनएसजी की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। एनएसजी की टीम ग्रेनेड को सुरक्षित जगह पर ले जाकर उसे निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रेनेड देखने में पुराना लग रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ग्रेनेड को किसने यहां फेंका था। 

पहले भी मिल चुके हैं विस्फोटक 

दिल्ली में विस्फोटक मिलने का ये कोई पहला मामला नहीं है। 25 अप्रैल को दक्षिणी दिल्ली के मोहम्मदपुर इलाके में हैंड ग्रेनेड जैसी संदिग्ध चीज मिली थी। दिल्ली पुलिस के बम निरोधक दस्ता ने इस मामले की जांच की थी। इससे पहले दिल्ली के सीमापुरी इलाके के एक घर में आईईडी मिला था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक तलाशी अभियान के दौरान आईईडी बरामद किया था।

सीमापुरी स्थित एक मकान से बैग में संदिग्ध वस्तु सीलबंद पैकेट में मिला था। इसके अलावा दिल्ली में गाजीपुर फूल मंडी इलाके में भी विस्फोटक से भरा बैग मिला था। इसमें आरडीएक्स और अमोनियम नाइट्रेट मिश्रण था। इसका वजन करीब तीन किलो था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अक्टूबर 2021 में एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया था। आतंकी की निशानदेही पर स्पेशल सेल ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। इस आतंकी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएआई ने भारत पर हमले के लिए तैयार किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें