फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेड प्लस के सुरक्षा घेरे में गुरमीत राम रहीम: गेट के बाहर से लेकर दूसरी मंजिल तक चार स्तर के घेरे में है बाबा

Tue, 22 Feb 2022 11:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरमीत राम रहीम जितनी बार जेल से बाहर आया है। पुलिस की ओर से उसे हर बार यह सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। सात फरवरी को साउथ सिटी के नामचर्चा घर में आने के बाद से उसे चार स्तरीय सुरक्षा के तहत रखा गया है। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म की सजा का दोषी गुरमीत राम रहीम पुलिस की ओर से जेड प्लस की सुरक्षा में रखा गया है। जेल से फरलो पर रहने के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से उसे जेड प्लस की सुरक्षा प्रदान की गई है। सुनारिया जेल से निकलते ही रोहतक और गुरुग्राम पुलिस ने उसे इसी सुरक्षा की श्रेणी में रखा है। 
विज्ञापन


गुरमीत राम रहीम जितनी बार जेल से बाहर आया है। पुलिस की ओर से उसे हर बार यह सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। सात फरवरी को साउथ सिटी के नामचर्चा घर में आने के बाद से उसे चार स्तरीय सुरक्षा के तहत रखा गया है। 

पहला नाका सड़क पर लगा हुआ है। गेट के अंदर जाने पर राम रहीम से मिलने वाली की सघन तलाशी ली जाती है। उसके बाद पहली मंजिल पर पुलिस बल तैनात है। 

उसके साथ ही दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में वह रहता है।  ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी का कहना है कि राम रहीम की ओर से जिसका नाम आता है, पुलिस उसकी तलाशी लेकर भेज देती है।
विज्ञापन


ये है जेड प्लस सुरक्षा
सुरक्षा की जिम्मेदारी डीएसपी स्तर के अधिकारी की होती है। इसी के तहत ब्लैक शीशे वाली कार का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर समय पुलिस के 24 जवानों की तैनाती रहती है। कहीं पर भी निकलने से पहले वहां के पुलिस प्रशासन को सूचना देनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें