फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में होगी गेस्ट शिक्षकों की दोबारा बहाली

Wed, 09 Jun 2021 06:40 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

20 अप्रैल से 09 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 22 हजार से अधिक शिक्षक पढ़ाते हैं।
 
विज्ञापन
teacher - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ाने वाले 22 हजार से अधिक गेस्ट शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। अब इन गेस्ट शिक्षकों की स्कूलों में फिर से बहाली हो सकेगी। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


गेस्ट शिक्षकों को 17 जून तक स्कूल प्रमुख को रिपोर्ट करने को कहा गया है। यदि कोई शिक्षक इस तिथि तक रिपोर्ट नहीं करता तो माना जाएगा कि वह पुनर्नियुक्ति नहीं चाहता है। 

शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को दिए अपने आदेश में कहा है कि 19 अप्रैल से सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ा रहे गेस्ट शिक्षकों को दोबारा से नियुक्ति के लिए बुलाया जाए। इसके लिए उन्हें 17 जून तक का समय दिया गया है। 
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने 20 अप्रैल से 09 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए थे। ऐसे में अवकाश के दौरान गेस्ट शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थी।  सेवाएं समाप्त होने के कारण शिक्षकों को 19 अप्रैल तक का भुगतान कर दिया गया था। अप्रैल में दिए गए आदेश में कहा गया था कि यदि स्कूल प्रमुख ग्रीष्मकालीन अवकाश में इन शिक्षकों को किसी जरूरी कार्य के लिए स्कूल बुलाते हैं तो उसका भुगतान किया जाए।
 
कोरोना काल में इस तरह से सेवाएं समाप्त होने से शिक्षकों के सामने फिर से रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था। लेकिन अब शिक्षकों ने दोबारा नियुक्ति मिलने से राहत की सांस ली है। बीते साल सेवाएं समाप्त होने पर वेतन नहीं मिलने के कारण सब्जी का ठेला लगाने, पंक्चर लगाने और पीपीई किट बनाने की फैक्टरी में काम करने को मजबूर हुए थे। 

ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन सदस्य शोएब राणा ने कहा कि बीते साल जरुरत के हिसाब से स्कूल प्रमुखों द्वारा ज्वाइनिंग देने के आधार के कारण गेस्ट टीचर्स की ज्वाइनिंग में परेशानी आई थी। लेकिन इस बार सभी गेस्ट टीचर्स को ज्वाइनिंग देने के स्पष्ट आदेश के कारण सभी गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति निश्चित रुप से हो जाएगी। इस तरह का स्पष्ट आदेश देने के लिए उन्होंने शिक्षा निदेशक का धन्यवाद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें