7 दिन में सवा लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी
उधर, विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अगर इसी प्रकार लोग स्वस्थ होते रहे तो जल्द ही कोरोना का ग्राफ नीचे आएगा। पिछले साल मार्च में कोरोना की शुरुआत के बाद ऐसा पहली बार है जब 7 दिन में ही सवा लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। आंकड़ों पर गौर करें तो 15 अप्रैल तक स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या 7,18,176 थी, जो 22 अप्रैल को बढ़कर 8,51,537 हो गई है। इस लिहाज से देखें तो 7 दिन के भीतर ही 1,33,361 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
संक्रमितों की संख्या के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीज अभी कम
पिछले एक सप्ताह की स्थिति देखें तो 15 अप्रैल के बाद से ही हर एक दिन स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। 21 अप्रैल को एक ही दिन में 24,600 लोग कोरोना से ठीक हुए थे। यही कारण है कि संक्रमितों की संख्या के तेजी से बढ़ने के बावजूद भी दिल्ली में कोरोना से रिकवरी दर अभी भी करीब 90 फ़ीसदी बनी हुई है। हालांकि, जिस हिसाब से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है उसके मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीज अभी कम है।