फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : गोवा की भाजपा विधायक आप में शामिल, केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

Sat, 18 Dec 2021 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल ने कहा कि सल्दान्हा के आने से आप की ईमानदार राजनीति को गोवा और राष्ट्रीय स्तर पर बल मिलेगा। 
विज्ञापन
केजरीवाल के साथ अलीना... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा की विधायक अलीना सल्दान्हा शुक्रवार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनको आप की सदस्यता दिलाई। नए मेहमान का आप में स्वागत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सल्दान्हा के आने से आप की ईमानदार राजनीति को गोवा और राष्ट्रीय स्तर पर बल मिलेगा। आप की सरकार बनने की सूरत में गोवा में आम लोगों की मर्जी के बगैर कोई काम नहीं होगा।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल मीडिया से बात करते हुए कहा कि गोवा में कांग्रेस पर से लोगों का भरोसा उठ चुका है और भाजपा भी बिखर रही है। गोवा के लोगों के लिए आप एक उम्मीद की किरण है। केजरीवाल ने कहा कि वह गोवा निवासियों को यकीन दिलाते हैं कि आप गोवा को एक अच्छी और ईमानदार सरकार देगी।

दूसरी तरफ अलीना सल्दान्हा ने कहा कि उनको भाजपा में घुटन महसूस हो रही थी। जनता का साथ देने के लिए आप में शामिल होने की भी बात उन्होंने की। सल्दान्हा के मुताबिक, आप की सरकार कोई भी प्रोजेक्ट को लाती है, तो आम जनता को सबसे उपर रखती है। सरकार बनने की सूरत में आप गोवा के आम लोगों की जरूरतों को पूरा करेगी।
विज्ञापन


उधर, अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गोवा की राजनीति में बहुत भ्रष्टाचार है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की विधायक अलीना सल्दान्हा, जो अपनी ईमानदारी और अच्छी राजनीति के बारे में पूरे गोवा में जानी जाती हैं, वो भाजपा की नीतियों से परेशान होकर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रही हैं। आप भी बहुत ईमानदार पार्टी है और अलीना सल्दान्हा भी बहुत ईमानदार हैं। पहले वह गलत जगह पर थीं, लेकिन अब सही जगह पर आ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें