फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इनकार करने पर हथौड़ा मारकर युवती की हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका

Mon, 04 May 2020 07:21 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

नरेला इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में शादी से इंकार करने पर एक युवती की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्टरी की दूसरी मंजिल से खून से लथपथ युवती का शव बरामद किया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या करने से पूर्व आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म भी किया।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मृतका सुमन (23)(बदला नाम) परिवार के साथ पॉकेट-6, नरेला में रहती थी। वहीं आरोपी अनिल (26) पुर्नवास कालोनी, नरेला में रहता था। वह भोरगढ़, इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्टरी में नौकरी करता था।

लॉकडाउन की वजह से फिलहाल वह फैक्टरी में रह रहा था। सुमन की मां ने बताया कि अनिल करीब दो साल से उनकी बेटी के साथ प्यार करता था। पिछले कुछ दिनों से वह सुमन पर शादी का दबाव बना रहा था। सुमन शादी के लिए तैयार नहीं थी। वह अक्सर अनिल से मिलने फैक्टरी जाया करती थी। पिछले कुछ दिनों से अनिल व सुमन के बीच अनबन चल रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि रविवार को राशन लेने जाने की बात कर अनिल सुमन को अपने साथ हालंबी कलां ले जाने की बात कर ले गया। दोनों सीधे फैक्टरी पहुंचे। अंदर पहुंचकर अनिल सुमन को दूसरी मंजिल पर ले गया। इस बीच उसने शादी का दबाव बनाया मना करने पर उसने सुमन की लोहे की रॉड से बहुत बेरहमी से हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी दूसरी मंजिल पर शव छोड़कर फरार हो गया। सुबह फैक्टरी मालिक पहुंचा तो फैक्टरी बंद मिली। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने पर सुमन की हत्या का पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार ने उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें