फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कोर्ट को गुमराह करने के लिए दे रखे अलग-अलग पते, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले की सरोजनी नगर थाना पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी मध्य प्रदेश के जिला ग्वालियर निवासी गौरव अगनानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कोर्ट को गुमराह करने के लिए अपने चार अलग-अलग पते दे रखे थे। उसके खिलाफ खिलाफ अलग-अलग पतों पर चार बार गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया, सरोजनी नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अतुल त्यागी की टीम उन आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम कर रही थी जिनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट लंबित थे या फिर कानूनी प्रक्रिया से बच रहे थे। इस टीम ने आरोपी गौरव को 4 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें