डॉ. धीरेन ने कहा कि जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हो रहा है, वे शायद कोविड-19 से लड़ने की सबसे कमजोर कड़ी हो सकते हैं। हमने बच्चों के टीकाकरण में देरी की है।
राजधानी दिल्ली में कोरोना के नये वैरिएंट की आहट से लोगों में दहशत का माहौल है। इस बीच गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर डॉ धीरेन ने कहा कि लोगों में जागरूकता की कमी के कारण बिना लक्षण वाले मामले तेजी से फैलते हैं। टीकाकरण से हम सभी को फायदा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगले दो हफ्ते काफी अहम होने वाले हैं, इस अवधि को निजी लॉकडाउन के तौर पर लें। दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन से युवा प्रभावित हुए हैं। डॉ. धीरेन ने कहा कि जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हो रहा है, वे शायद कोविड-19 से लड़ने की सबसे कमजोर कड़ी हो सकते हैं। हमने बच्चों के टीकाकरण में देरी की है। उन्हें टीकाकरण से वंचित करने वाली हमारी नीतियां हम पर उल्टा असर कर सकती हैं। हमें उन्हें स्कूल भेजने से पहले सोचने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि भारत में ओमिक्रॉन वायरस का पता लगने की उम्मीद थी। भारत में लोगों को शांत और संयमित रहने की जरूरत है, साथ ही हमें सतर्क भी रहना चाहिए। हमारी प्रारंभिक रिपोर्ट के साथ, हम कह सकते हैं कि यह अन्य प्रकारों की तुलना में एक हल्का वायरस है।