फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20 Summit : छवि खराब कर सकते हैं शरारती तत्व, खुफिया विभाग और दिल्ली पुलिस को मिले इनपुट, बढ़ाई गई सतर्कता

Wed, 30 Aug 2023 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने इस तरह के इनपुट दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को दिए हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस सभी जगहों पर सतर्कता बरत रही है। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगति मैदान में आयोजित होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी ताकतें व शरारती तत्व कुछ भी शरारत कर देश की छवि खराब कर सकते हैं। खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने इस तरह के इनपुट दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को दिए हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस सभी जगहों पर सतर्कता बरत रही है। 

विज्ञापन


लोगों को किसी भी सूरत में एक जगह एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा। संवेदनशील इलाकों में खुफिया विभाग की मौजूदगी बढ़ी दी गई है। हालांकि किसी बड़ी आतंकी वारदात के गंभीर इनपुट नहीं हैं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनपुट मिले हैं कि शरारती तत्व विदेशी मेहमानों के सामने देश की छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। 

शरारती तत्व विदेशी ताकतों के साथ मिलकर दिल्ली में कहीं भी प्रदर्शन कर सकते हैं, ताकि शांति भंग हो। ये दिल्ली या देश में कहीं भी हड़ताल करवा सकते हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किसान आंदोलन, नूंह हिंसा व मणिपुर हिंसा को लेकर भी देश व दिल्ली में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन


हाल ही में खालिस्तानी समर्थकों ने आठ मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तानी नारे लिख दिए थे। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस हर चीज को संदिग्ध मानकर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें