फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़ा बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शालीमार बाग थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़ा बदमाश झज्जर (हरियाणा) निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रवेश मान गिरोह का बदमाश है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर अक्षय को सूचना मिली थी कि प्रवेश मान गिरोह का बदमाश राहुल नजफगढ़, द्वारका इलाके में सक्रिय होने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद एसीपी राजपाल डबास की टीम ने दिल्ली और हरियाणा की सीमा पर स्थित आरोपी के पैतृक गांव में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राज्य स्तर का पहलवान रह चुका है। गिरफ्तारी के समय उसने भागने की कोशिश की और पुलिस से बचने के लिए दलदली जलाशय में कूद गया। एक पुलिसकर्मी भी दलदल में कूद गया और आरोपी को हाथापाई के बाद पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि वह स्कूल के समय से ही कुश्ती खेलता रहा है। वह छत्रसाल स्टेडियम में अभ्यास भी करता था। कुश्ती के दिनों में उसकी दोस्ती दिल्ली के खेड़ा गांव के प्रवेश मान से हो गई। 2017 में प्रवेश मान ने अपने मामले के एक गवाह पर हमला करने की साजिश रची। आरोपी राहुल ने प्रवेश मान और अन्य साथियों के साथ मिलकर शालीमार बाग स्थित 24-7 स्टोर के बाहर तीन लड़कों पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। आरोपी राहुल को इस मामले में 2017 में गिरफ्तार किया गया था और 2 साल जेल में रहा था। जमानत मिलने के बाद फरार हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें