दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर जारी बयान में कहा गया है कि अब कोविड प्रोटोकॉल के पालन के तहत सीमित संख्या में ही मेट्रो स्टेशनों के गेट खोले गए थे। सोमवार से सभी गेट से यात्रियों को प्रवेश और निकास की सुविधा होगी।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के नवीनतम दिशा निर्देशों के मुताबिक सोमवार से मेट्रो में कोविड प्रोटोकॉल के पालन की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
मेट्रो में सफर के दौरान यात्री सभी सीटों पर बैठने के साथ खड़े होकर भी सफर कर सकेंगे। साथ ही मेट्रो स्टेशनों के सभी प्रवेश और निकास गेट खुले रहेंगे। हालांकि सफर में यात्रियों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह दी गई है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर जारी बयान में कहा गया है कि अब कोविड प्रोटोकॉल के पालन के तहत सीमित संख्या में ही मेट्रो स्टेशनों के गेट खोले गए थे। सोमवार से सभी गेट से यात्रियों को प्रवेश और निकास की सुविधा होगी।
विज्ञापन
यात्री लंबे समय से खड़े होकर सफर करने और स्टेशनों के सभी गेट खोलने की मांग कर रहे थे। डीएमआरसी की तरफ से यात्रियों को सलाह दी गई है कि मेट्रो में सफर के दौरान मास्क या कवर पहनने के साथ साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने का पालन करते रहें।