फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कंपनी में निवेश पर आकर्षक रिटर्न देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, कारोबारी गिरफ्तार

Mon, 21 Feb 2022 10:58 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

निदेशकों ने बताया कि उनकी कंपनी आम जनता से पैसा निवेश करवाकर उन्हें अच्छा रिटर्न देती है। पीड़ितों से वादा किया गया कि उनका पैसा सावधि जमा के रूप में लिया जा रहा है और जमा किए गए धन पर ब्याज का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक अपराध शाखा ने कंपनी में पैसे निवेश करने पर आकर्षक रिटर्न देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी में करने वाले एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 14 से अधिक निवेशकों से 2.41 करोड़ की ठगी करने का आरोप है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


शाखा की संयुक्त आयुक्त छाया शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान साउथ सिटी-1, गुरुग्राम, हरियाणा निवासी रविंद्र कुमार अग्रवाल (72) के रूप में हुई है। वर्ष 2020 में गिरीश कुमार जैन और 13 अन्य पीड़ितों ने प्रयाग पॉलिटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ताओं ने कंपनी के निदेशकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने आकर्षक रिटर्न के बहाने अपनी कंपनी में पैसा लगाने के लिए लालच दिया। 

निदेशकों ने बताया कि उनकी कंपनी आम जनता से पैसा निवेश करवाकर उन्हें अच्छा रिटर्न देती है। पीड़ितों से वादा किया गया कि उनका पैसा सावधि जमा के रूप में लिया जा रहा है और जमा किए गए धन पर ब्याज का भुगतान किया जाएगा। साथ ही कहा गया कि पीड़ितों के पैसे मांगने पर उन्हें मूलधन सहित वापस कर दिया जाएगा। आरोपियों ने 14 लोगों से 2.41 करोड़ की ठगी की है।
विज्ञापन


जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी कंपनी के निदेशकों ने आकर्षक रिटर्न देने के वादा कर पीड़ितों से पैसे लिए। कंपनी गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी के रूप में काम कर रही थी। जांच में पता चला कि कंपनी आरबीआई में पंजीकृत नहीं थी और न ही वह लोगों से पैसे ले सकती है। कंपनी ने कुछ ब्याज का भुगतान करने के बाद ब्याज देना बंद कर दिया और लोगों की मूल राशि हड़प ली। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। 

पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी गुरुग्राम में मौजूद है। रविवार को पुलिस टीम ने वहां छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविंदर कुमार अग्रवाल पहाड़गंज से स्कूली शिक्षा लेने के बाद जोधपुर विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग (सिविल) में स्नातक कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें