फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगता था, पादरी गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2019 01:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार पादरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले बुजुर्ग पादरी को गिरफ्तार किया है। पादरी ऑस्ट्रेलिया में प्रशासनिक अधिकारियों से जान-पहचान होने का दावा करता था।

विज्ञापन


वह खुद को अमेरिका का नागरिक बता रहा है। आरोपी कई महीनों से युवाओं के साथ ठगी कर रहा था। नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये लेता था। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को पटियाला कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी ने दावा किया है कि वह कई चर्च का फ्रीलांसर पादरी है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पादरी बंगलूरू, कर्नाटक निवासी डॉ. डीएच जॉन पॉल (62) है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह अमेरिका का नागरिक है या नहीं। इसके लिए एंबेसी से संपर्क साधा है। पादरी के खिलाफ रोहिणी के सेक्टर-2 निवासी युवती अर्चना ने चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


युवती ने शिकायत में कहा है कि पादरी से मुलाकात उनके पारिवारिक मित्र विपिन मार्कोस और मैरिज ब्यूरो चलाने वाले विलियम के जरिये अशोक होटल में एक जून, 2019 को हुई थी। इसके बाद पादरी उनके घर आने लगा। जान-पहचान बढ़ाकर पादरी ने उससे कहा कि उसकी ऑस्ट्रेलिया में अच्छी जान-पहचान है और वहां नौकरी लगवा सकता है। वहां हर महीने डेढ़ लाख तनख्वाह मिलेगी। उसकी पत्नी ऑस्ट्रेलिया में व्यवसाय करती है।

अर्चना ने अपने मित्र महेश व हिमांशु की पादरी की मुलाकात करवाई। आरोपी ने दोनों से दो-दो लाख रुपये ले लिए। इस तरह आरोपी ने 13 पीड़ितों से 26 लाख रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने चार नवंबर को अपना फोन बंद कर लिया।

अर्चना व अन्य पीड़ित आरोपी को ढूंढते-ढूंढते द्वारका स्थित एक होटल में मंगलवार को पहुंच गए। चाणक्यपुरी एसीपी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी दिल्ली के फाइव स्टार होटलों में रहता था। पीड़ितों को होटल में बुलाकर ठगी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें