फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: प्लेसमेंट एजेंसी से चार किशोरियों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। शकूरपुर स्थित प्लेसमेंट एजेंसी पर छापा मारकर पुलिस ने चार किशोरियों को सकुशल मुक्त कराया है। झारखंड और दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। जांच में पता चला कि किशोरियों को घरेलू सहायिका का काम करवाने के लिए झारखंड से दिल्ली लाया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक साल 2023 में झारखंड के साहेबगंज में लड़की के अपहरण की शिकायत की गई थी। दिल्ली आने के बाद झारखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की मानव तस्करी विरोधी इकाई की मदद से छापा मारा। पुलिस जिसकी तलाश में आई थी, वह यहां नहीं मिली। लेकिन चार किशोरियां मिल गईं। किशोरियां साहेबगंज और गोड्डा की रहने वाली हैं। उनकी उम्र 15 से 16 साल है। अभियान में शामिल एनजीओ मिशन मुक्ति फाउंडेशन के वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मुक्त कराई गई लड़कियां में से दो दो दिन पहले ही झारखंड से यहां लाई गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें