फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड के डीजीएम से ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: खबर उधम सिंह नगर, उत्तराखंड मिर्जापुर, सुल्तानपुर, यूपी के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन

आरोपियों ने कूरियर डिलीवरी के नाम पर की थी 2.47 लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाबरपुर में रहने वाले दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड के डीजीएम सत्येंद्र से साइबर ठगों ने कूरियर डिलीवरी के नाम पर 2.47 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने उधमपुर, उत्तराखंड, मिर्जापुर व सुल्तानपुर, यूपी में छापेमारी कर चार आरोपियों को दबोचा है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चार मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों उधमपुर, उत्तराखंड निवासी मोहम्मद अरबाज दानियाल उर्फ लब्बू (20), जिम्मी भाटिया (41), मिर्जापुर, यूपी निवासी अब्दुल वदूद (27) और सुल्तानपुर, यूपी निवासी अनिकेत वर्मा (25) ने साइबर ठगों को म्यूल बैंक उपलब्ध करवाए थे। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि पीड़ित सत्येंद्र ने 16 जून 2026 को साइबर थाने में 2.47 लाख रुपये ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि ब्ल्यू डार्ट कूरियर के कर्मचारी बनकर ठगों ने कॉल की। कॉलर ने पार्सल डिलीवरी का झांसा देकर उनसे मोबाइल पर एक नंबर डायल करवाया और कॉल व मैसेज फॉरवर्डिंग एक्टिवेट करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मोबाइल पर आने वाले बैंक ओटीपी समेत सभी कॉल और एसएमएस ठगों के नंबर पर पहुंचने लगे। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने उनके बैंक खाते से 2.47 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि ठगी की रकम उधमपुर, सुल्तानपुर और मिर्जापुर में ऑपरेट हो रहे अकाउंट में ट्रांसफर हुई। टीम ने छापेमारी कर चारों आरोपियों को अलग-अलग स्थान से दबोच लिया। जांच के दौरान पता चला कि जिम्मी के कहने पर अरबाज ने खाता खुलवाकर 50 हजार रुपये में उसे दे दिया। इसके बाद जिम्मी ने एक लाख रुपये में अब्दूल वदूद को दिया। अब्दुल ने आगे खाता अनिकेत के हवाले कर दिया। टेलीग्राम के जरिए अनिकेत ने मोटी रकम लेकर खाता विदेश में बैठे साइबर ठगों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें