सोनम वांगचुक को मंगलवार शाम सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी देकर हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल के अनुसार उनकी हालत स्थिर है, लेकिन पैनसाइटोपीनिया की समस्या बनी हुई है।
सोनम वांगचुक को मंगलवार शाम 6:40 बजे वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दिल्ली हाईकोर्ट के 21 जुलाई 2026 के आदेश के अनुसार उन्हें आगे के इलाज के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को सौंप दिया गया है। सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
अस्पताल से छुट्टी के समय उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक (वाइटल पैरामीटर्स) सामान्य और स्थिर थे। हालांकि, उन्हें अभी भी पैनसाइटोपीनिया (रक्त कोशिकाओं की कमी) की समस्या बनी हुई है और उनके रक्त में पोटैशियम का स्तर 3.4 mEq/L दर्ज किया गया। उपचार की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए उनके सभी मेडिकल रिकॉर्ड, जांच रिपोर्ट और उपचार से जुड़े दस्तावेज मेदांता अस्पताल की चिकित्सा टीम को सौंप दिए गए हैं।