फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मिरांडा हाउस में 73 संस्थानों के 442 विद्यार्थियों ने सीखे शोध के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
छह सप्ताह के कार्यक्रम में भौतिकी से राजनीति विज्ञान तक किए गए मल्टीडिसिप्लिनरी प्रोजेक्ट्स
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में छह सप्ताह तक चले फ्लेवर ऑफ रिसर्च- इन्वेस्टिगेटिव प्रोजेक्ट्स इन मल्टीडिसिप्लिनरी कॉन्टेक्स्ट्स समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। नौ जून से 21 जुलाई तक चले इस कार्यक्रम में देशभर के 73 शिक्षण संस्थानों व विश्वविद्यालयों के 442 स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों ने शोध का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शोध कार्य की बारीकियों से परिचित कराना व उन्हें प्रयोगात्मक और बहुविषयक अनुसंधान के लिए तैयार करना था। भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, गणित, भूगोल व राजनीति विज्ञान सहित कई विषयों में छात्रों ने विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में परियोजनाओं पर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन डीआरडीओ के पूर्व निदेशक डॉ. शिव कुमार ने किया था, जबकि समापन समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। मिरांडा हाउस की प्राचार्या प्रो. बिजयलक्ष्मी नंदा व प्रो. मोनिका तोमर भी उपस्थित रहीं। शिक्षा मंत्रालय के अपर सचिव आनंदराव विष्णु पाटिल ने रिकॉर्डेड संदेश में कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को शोध संस्कृति से जोड़ते हैं और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें