फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर विमानों की आवाजाही शुरू, 18 महीने से था बंद

Sun, 31 Oct 2021 11:02 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविवार को एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसकी जानकारी दी कि टर्मिनल-1 को फिर से खोल दिया गया है। यह बीते 18 महीनों से बंद था। अब यहां से विमानों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-एक से एक बार फिर विमानों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस टर्मिनल से 18 महीने बाद विमानों का संचालन शुरू किया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी वीडियो शेयर कर उड़ान की तस्वीरें साझा की है। कोविड की वजह से पिछले साल 25 मार्च से इस टर्मिनल को बंद किया गया था। 

विज्ञापन


दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अनुसार टी-1 से विमान का संचालन शुरू कर दिया गया है। पहले की तरह ही इस टर्मिनल से इंडिगो और स्पाइस जेट की विमानें संचालित होंगी। इससे विमान यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अन्य टर्मिनल की तरह रविवार को टर्मिनल एक पर भी चहल-पहल दिखी। 

रविवार को टर्मिनल1 से विमान सेवा की शुरुआत होने से हवाई अड्डे पर काफी चहल पहल देखने को मिली। इस टर्मिनल से इंडिगो की पहली उड़ान मुंबई के लिए रवाना हुई। यात्रियों का कहना था कि इस टर्मिनल से हवाई यात्रा बंद होने की वजह से परेशानी थी। अब आसानी से अवागमन संभव हो सकेगा। 
विज्ञापन


इस टर्मिनल के भी खुल जाने के बाद विमान यात्रियोऊं की समस्या का समाधान हो गया है। कोविड-19 महामारी के बाद विमानन सेवा पटरी पर लौट रहा है। इसे ही ध्यान में रख एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह कदम उठाया है। ताकि आसानी से आवागमण संभव हो सके।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें