फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गारमेंट कारोबारी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2020 05:47 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
नांगलोई के एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी प्रीत विहार के बड़े गारमेंट कारोबारी के भतीजे से की। घर में उसकी बेटी से छोटा-मोटा काम कराया जाने लगा तो वह नाराज हो गया। उसने अपने दामाद के चाचा व चाचा के लड़के को जान से मारने की धमकी देकर पांच करोड़ की रंगदारी मांग ली। कारोबारी की शिकायत पर प्रीत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की तो आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने कारोबारी के भतीजे की पत्नी के पिता व भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर रंगदारी मांगने की इस गुत्थी को सुलझा लिया है।  
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मक्खन लाल जैन (60) उसके बेटे हिमांशु जैन (28) और बेटे के दोस्त संजीव कपूर उर्फ संजू (38) के रूप में हुई है। मक्खन के खिलाफ लूटपाट समेत कई मामले दर्ज हैं। वह नांगलोई थाने का घोषित बदमाश भी रहा है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोबाइल, सिमकार्ड व एक कार भी बरामद कर ली है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि 17 जून को प्रीत विहार निवासी गारमेंट कारोबारी संतोष अग्रवाल और उनके बेटे सौरभ के मोबाइल किसी ने कॉल कर जान से मारने की धमकी देकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी। 

 
विज्ञापन

कॉल लगातार आती रही तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फौरन कॉल को बहुत गंभीरता से लेकर मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कारोबारी के नौकरों, कर्मचारियों, ड्राइवर, यहां तक मिलने-जुलने वालों से पूछताछ की। टेक्नीकल सर्विलांस से भी जांच जारी रही। छानबीन के दौरान पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस ने अपने संतोष के भतीजे के ससुर और साले व उसके दोस्त को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। 

मक्खन ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी बड़े घराने में की थी। संतोष का भतीजा जिससे उसकी बेटी की शादी हुई थी वह भी उनके साथ ही रहता था। संतोष का भतीजा मक्खन की बेटी से छोटे-छोटे काम करवाता था। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से संतोष की अपने भतीजे से भी अनबन चल रही थी। संतोष को सबक सिखाने के लिए योजना बनाई गई। मक्खन के बेटे हिमांशु ने कृष्णा नगर में रहने वाले अपने दोस्त संजीव को वारदात में शामिल किया। दोनों ने एक सिमकार्ड का इंतजाम कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक मक्खन के अलावा उसके बेटे हिमांशु के खिलाफ भी अपराधिक मामले दर्ज हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें