रामयात्रा के तहत 17 दिनों के इस पैकेज में यात्री अयोध्या के साथ-साथ वाराणसी, इलाहाबाद, जनकपुर, सीतामढ़ी, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, कांचीपुरम और रामेश्वरम जैसी धार्मिक जगहों के दर्शन कर पाएंगे।
राम भक्तों के लिए आज का दिन बेहद खास है। दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रविवार को श्री रामयात्रा की पहली ट्रेन रवाना होगी। 17 दिनों के इस दौरे में भगवान राम के जीवन से जुड़े अयोध्या, सीतामढ़ी और चित्रकूट सहित कई प्रमुख स्थानों का दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
रामयात्रा के तहत 17 दिनों के इस पैकेज में यात्री अयोध्या के साथ-साथ वाराणसी, इलाहाबाद, जनकपुर, सीतामढ़ी, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, कांचीपुरम और रामेश्वरम जैसी धार्मिक जगहों के दर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन
उधर, दिल्ली सरकार ने विशेष केबिनेट बैठक में तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को भी शामिल करने का निर्णय ले लिया है। अब प्रदेश सरकार बुजुर्गों को यूपी के अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए निशुल्क ले जाएगी। बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार की तीर्थ यात्रा योजना में अब अयोध्या को भी शामिल कर लिया गया है। अब दिल्ली के बुजुर्ग फ्री में रामलला के दर्शन कर पाएंगे। साथ ही वे अपने साथ परिवार के एक सदस्य को भी ले जा सकेंगे।
अयोध्या में की थी महत्वपूर्ण घोषणा
अयोध्या पहुंचे केजरीवाल ने रामलला की पूजा करने के बाद कहा था, आज मुझे भगवान राम की जन्मभूमि पर जाने और मां सरयू की आरती करने का सौभाग्य मिला। मैंने भगवान से प्रार्थना की कि हमारे देश को कोविड-19 महामारी से मुक्ति मिले। मैंने हनुमान गढ़ी में हनुमान जी के दर्शन किए। श्रीरामचंद्र जी के दर्शन करके प्रार्थना की कि सभी देशवासी हमेशा खुश रहें, सबका मंगल हो। मेरी कामना है कि यह सौभाग्य हर भारतीय को मिले।