दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र से लाए जाने वाले मृत लावारिश कुत्तों का शवदाह गृह में दाह संस्कार निशुल्क होगा, वहीं दिल्ली के अन्य निकायों के क्षेत्र के मृत लावारिश कुत्तों के लिए शवदाह गृह का शुल्क 500 रुपये प्रति मृत कुत्ता निर्धारित किया गया है।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारका सेक्टर-29 में मृत छोटे पशुओं का शवदाह गृह बना रहा है। सीएनजी आधारित शवदाह गृह में कुत्तों एवं बिल्लियों का दाह संस्कार किया जाएगा। यह शवदाह गृह अप्रैल माह तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन इंद्रजीत सहरावत ने बताया कि यह शवदाह गृह पीपीपी मॉडल पर बनाया जा रहा है। यह शवदाह गृह 700 वर्ग मीटर जमीन पर बनाया जा रहा है। इस शवदाह गृह में 30 किलो तक वजन के मृत पालतू कुत्तों एवं अन्य छोटे जानवरों (बिल्ली, भेड़, बकरी, सुअर) के दाह संस्कार के लिए 2000 रुपये एवं 30 किलो से अधिक वजन वाले कुत्तों एवं अन्य छोटे जानवरों के दाह संस्कार के लिए 3000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र से लाए जाने वाले मृत लावारिश कुत्तों का शवदाह गृह में दाह संस्कार निशुल्क होगा, वहीं दिल्ली के अन्य निकायों के क्षेत्र के मृत लावारिश कुत्तों के लिए शवदाह गृह का शुल्क 500 रुपये प्रति मृत कुत्ता निर्धारित किया गया है। मृत कुत्तों के शव को शवदाह गृह तक लाने की जिम्मेदारी संबंधित निकाय की होगी। शवदाह गृह पूर्णत: सीएनजी आधारित होगा, इसमें सीएनजी आधारित दो भट्टियां स्थापित की जाएगी। यहां पर 30 किलो तक के मृत छोटे पशुओं को जलाने में अधिकतम 30 मिनट का समय लगेगा।