फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: आधी रात को संत नगर में डेयरी पर फायरिंग, चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी को लेकर दो पक्षों में है विवाद, पीड़ित पक्ष ने दो लाख रुपये लूटने का भी लगाया आरोप
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, घटना स्थल से पांच खोखे बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली का संत नगर इलाका बुधवार आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। प्रॉपर्टी विवाद में एक पक्ष ने डेयरी मालिक व उसके कर्मचारियों पर हमला किया। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन आरोपियों के हमले में डेयरी मालिक अमरदीप चौधरी और उनके तीन कर्मचारी जख्मी हो गए।
चारों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित अमरदीप चौधरी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अमरदीप ने आरोप लगाया है कि प्रॉपर्टी को लेकर उनका सोनू त्यागी से विवाद चल रहा है। उसके साथ आए दर्जनभर से ज्यादा लोगों ने हमला किया।
विज्ञापन

बवाल के बीच आरोपी अपनी दो लग्जरी गाड़ियां व एक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया। क्राइम टीम और एफएसएल को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस को घटना स्थल से पांच खोखे बरामद हुए। दावा किया जा रहा है कि बदमाशों ने दर्जनभर से ज्यादा गोलियां चलाईं।
अमरदीप का आरोप है कि हमले के दौरान उनकी डेयरी से दो लाख रुपये भी लूट लिए गए। मामला दर्ज कर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है। अमरदीप स्थानीय निगम पार्षद के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सोनू त्यागी से परिवार का पुराना विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि बुधवार रात करीब 1.00 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि वजीराबाद थाना क्षेत्र के संत नगर एरिया में चौधरी डेयरी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया गया है। सूचना मिलते ही तुरंत वहां स्टाफ भेजा गया। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी अपने वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गए। शुरुआती जांच के बाद पुलिस उपायुक्त का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना प्रॉपर्टी विवाद है, उसी को लेकर हमले की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें