समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चीनी मिट्टी बर्तनों और कालीनों के गोदाम में आज शाम आग गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 23 गाड़ियां मौके पर पहुंची। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
दिल्ली के हमीदपुर इलाके में एक कालीन और क्रॉकरी फैकटरी के गोदाम में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 23 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली फायर सर्विस के मंडल अधिकारी एसके दुआ ने बताया कि दमकल की 23 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। यह अलग-अलग चीजों का गोदाम है। उन्होंने दमकल विभाग से एनओसी नहीं ली है और न ही उनके पास आग बुझाने की कोई व्यवस्था है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चीनी मिट्टी बर्तनों और कालीनों के गोदाम में आज शाम आग गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।