फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire News: त्रिलोकपुरी के स्कूल में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे

Wed, 24 Aug 2022 04:19 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

दमकल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुरी 27 ब्लॉक के सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय में सुबह 8 बजकर 23 मिनट आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर 8 बजकर 50 मिनट तक काबू कर लिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में दिल्ली सरकार के सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय में मंगलवार सुबह आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आधा घंटा बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन


आग स्कूल प्रमुख के कमरे में लगी थी। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। पुलिस आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

दमकल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुरी 27 ब्लॉक के सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय में सुबह 8 बजकर 23 मिनट आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर 8 बजकर 50 मिनट तक काबू कर लिया गया। 
विज्ञापन


आग से स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उस समय स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे। स्कूल प्रमुख मंजू खाती ने बताया कि आग लगने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कुछ अभिभावक अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंच गए। रिकॉर्ड, स्टॉफ व बच्चों को कोई नुकसान नहीं हुआ। बच्चों को खुले मैदान में बाहर निकाल दिया गया। 

बाद में शिक्षकों ने बच्चों के घरों पर फोन करके उन्हें घर भिजवाया। दसवीं व बारहवीं की कंपार्टमेंट की परीक्षा थी, जिसे पूरा कराया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक रोहित कुमार भी मौके पर पहुंचे और सभी का हालचाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें