फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: केजरीवाल सरकार का दावा- आबकारी नीति में एक पैसे की गड़बड़ी नहीं, न कोई घपला हुआ

Wed, 24 Aug 2022 04:15 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

सूत्रों का कहना है कि सीबीआई जांच के लिए सिफारिश रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरपोर्ट जोन के लाइसेंस के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली एक फर्म को 30 करोड़ रुपये का बयाना वापस करने की बात की गई है। 
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने एक बार फिर कहा है कि आबकारी नीति में एक पैसे की गड़बड़ी नहीं हुई है। सीबीआई जांच के लिए की गई सिफारिश को सिरे से सरकार ने खारिज किया है। कहा है कि नियमों के कथित उल्लंघन और प्रक्रियागत खामियों को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट पर जांच की सिफारिश की थी, जिसमें सात खामियां बताई गई हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने इन खामियों के जवाब में कहा कि न 30 करोड़ और न ही 144 करोड़ का घपला हुआ। नियमों के तहत सभी काम हुए हैं और एक पैसे की भी गड़बड़ी नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई जांच के लिए सिफारिश रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरपोर्ट जोन के लाइसेंस के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली एक फर्म को 30 करोड़ रुपये का बयाना वापस करने की बात की गई है। 

सच्चाई यह है कि आबकारी नियमावली के नियम-10 में लिखा है कि असफल निविदाकर्ता द्वारा जमा की गई राशि उसे वापस की जाएगी। इस मामले में राजस्व की हानि नहीं हुई। अदालती आदेश पर उतनी ही बयाना राशि लेकर उतनी राशि का टेंडर दूसरी कंपनी को दिया।
विज्ञापन


सीबीआई सरकार गिराने वाली एजेंसी बनी : संजय
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सवाल किया कि क्या ईडी व सीबीआई सिर्फ सरकार गिराने और तोड़फोड़ करने वाली एजेंसी बन गई हैं, क्योंकि वह केंद्र के इशारे पर काम कर रही हैं और राज्यों में सरकार गिरवाने में अहम भूमिका निभा रही हैं, मगर दिल्ली में वह फेल हो गईं। 

उपमुख्यमंत्री के गांव पहुंची सीबीआई टीम 
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पैतृक गांव शाहपुर फगौता में मंगलवार को सीबीआई के अधिकारियों की टीम पहुंची। अधिकारी सिसोदिया के चाचा को गाड़ी में बैठाकर खेतों पर ले गए, वहां जमीन संबंधी पड़ताल की। गांव में मनीष सिसोदिया के परिवार के सदस्य रहते है। उपमुख्यमंत्री के चाचा सोनवीर सिंह बताया कि मंगलवार दोपहर करीब चार से पांच गाड़ियां उनके घर पर आकर रुकी। सभी गाड़ियां दिल्ली नंबर की थी।

ऑपरेशन लोटस दूसरी बार फेल : भारद्वाज
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप ने दूसरी बार भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल किया है। भाजपा ने 2014 में आप विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर दिया था, उसके इस ऑपरेशन को स्टिंग कर फेल किया गया था। अब भाजपा ने सिसोदिया को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया। 

भ्रष्टाचार पर सफाई देने के लिए आप के पास कोई जवाब नहीं : आदेश गुप्ता 
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास आबकारी नीति में किए गए भ्रष्टाचार पर सफाई देने के लिए कोई जवाब नहीं है। वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी के पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी चंद्रकेतु मिश्रा को समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता दिलवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें