फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नेहरू प्लेस में आग, मौके पर अफरा-तफरी, धुंए के गुबार के बीच मची भगदड़...

Thu, 12 Aug 2021 06:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने में लगे दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के आईटी हब नेहरू प्लेस में गुरुवार शाम आग लग गई। अचानक धुंए के गुबार उठने लगे तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। 

विज्ञापन


खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि बिजली के बोर्ड में चिंगारी निकलने की वजह से आग लगी। हादसे की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5.24 बजे सूचना मिली कि जेडोर हाउस दुकान नंबर-104 में आग लग गई है। यहां विनीत कटारिया नामक शख्स का कपड़े का शोरूम व गोदाम था। शोरूम पहली मंजिल पर था।
विज्ञापन


देखते ही देखते यहां धुंआ पूरी मार्केट में फैल गया। कई मंजिल ऊंची इमारत को एहतियात के तौर पर खाली करवा लिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। करीब 45 मिनट बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है कि आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें