फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पटाखे की चिंगारी से लगी आग, झुलसने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका जिले के उत्तम नगर में रविवार सुबह पटाखे की चिंगारी से एक मकान की पार्किंग में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और सात वाहन चपेट में आ गए। कुछ ही देर में आग की लपटें मकान के भूतल और पहली मंजिल तक पहुंच गईं। इस दौरान तीसरी मंजिल पर 53 वर्षीय सुनील भंडारी आग और धुएं के बीच फंस गए। दमकलकर्मियों ने सुनील को बाहर निकाला। हालांकि, वह करीब 95 प्रतिशत झुलस चुके थे। उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दमकल विभाग के अनुसार, रविवार सुबह ए-3/107, दल मिल रोड स्थित मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर चार दमकल गाड़ियों, दो त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों और एक मोटरसाइकिल त्वरित प्रतिक्रिया इकाई को भेजा गया। करीब 100 वर्ग गज में बने मकान की पार्किंग में खड़े वाहनों में आग लगने के बाद कुछ में विस्फोट भी हुए। इससे आग तेजी से फैल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें