फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला बड़ा हादसा: सिंघु बॉर्डर पर गैस सिलेंडर लीक, किसान का टेंट जलकर हुआ खाक

Sat, 20 Mar 2021 06:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-राहत की बात यह रही कि आंदोलनस्थल के पास ही दमकल विभाग की गाड़ी मौजूद थी
- घटना के वक्त कई किसान टेंट के अंदर मौजूद थे
विज्ञापन
आग लगने से टेंट के अंदर रखा सारा सामान जल गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर शनिवार को सुबह अचानक एक किसान के टेंट में आग लग गई। आग में किसान का टेंट और उसके अंदर रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि टेंट में रहने वाले लोग और आस पास के दूसरे लोगों की जान बच गई। किसानों ने बताया कि आग सिलेंडर से लगी थी। इस वजह से आग को काबू करने में खासा मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के आधे घंटे के भीतर कुंडली से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आखिरकार आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन


किसानों ने बताया कि सबह सवा दस बजे के करीब आंदोलन स्थल पर आठ नंबर ट्रेन पुल के ऊपर बैठे पटियाला के किसान दुग्गल सिंह के सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। जब आग लगी उस वक्त टेंट के अंदर 10 से 12 लोग मौजूद थे। लेकिन सभी लोग टेंट से सुरक्षित वापस निकल गए। इस हादसे में किसान का टेंट जलकर राख हो गया। इस आगजनी में टेंट के अंदर रखे कपड़े, 5 मोबाइल फोन, 20 गद्दे, 20 कुर्सियां और खाने का कच्चा राशन जल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें