फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें: टिकट बेचने के मामले में दिल्ली में एफआईआर दर्ज, बावल सीट से जुड़ा है मामला

Fri, 27 Mar 2026 08:29 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में चुनाव टिकट के बदले करोड़ों रुपये मांगने के आरोप में कांग्रेस से जुड़े लोगों के खिलाफ नार्थ एवेन्यू थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता गौरव कुमार ने बावल सीट को लेकर पैसे लेने का आरोप लगाया, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में चुनाव के टिकट के बदले करोड़ों मांगने के मामले में कांग्रेस से जुड़े लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है। गौरव कुमार की शिकायत पर नई दिल्ली के नार्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर रेवाड़ी जिले की बावल विधानसभा सीट की टिकट बेचने का मामले से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के नार्थ एवेन्यू थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि महिला कांग्रेस की पूर्व पदाधिकारी सुचित्रा देवी ने कांग्रेस हाईकमान और गांधी परिवार पर आरोप लगाया था कि बावल सीट के टिकट के नाम पर करोड़ों रुपये की रकम ऐंठी गई। उनके पति गौरव कुमार ने इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। 

गौरव कुमार ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी के कई नामी नेताओं और उनके निजी सचिवों ने रेवाड़ी की बावल विधानसभा सीट से टिकट देने के नाम पर करोड़ों रुपये लिए, लेकिन अंत में टिकट नहीं दिया। इस पूरे मामले से जुड़े दस्तावेज और व्हाट्सएप चैट भी उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराए। इन दस्तावेजों में पैसे की ट्रांजेक्शन, बातचीत और टिकट देने के वादों का विवरण मौजूद है। इस शिकायत के आधार पर 26 मार्च को दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह एफआईआर नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज हुई है और इसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 61(2), 318(4) और 316(2) के तहत दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि मामले की जांच जारी है और जल्द ही इसके खुलासे की उम्मीद है। इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। एक तरफ जहां सुचित्रा देवी और उनके पति ने कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस पार्टी ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि जब सुचित्रा ने यह मुद्दा मीडिया में उठाया था तो हरियाणा कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें