नई दिल्ली । रोहिणी जिले की एएटीएस टीम ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के चार दोपहिया वाहन और छीनी गई सोने की चेन बरामद की है। आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी के नौ मामलों का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, 25 मार्च को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन वाहन चोर रोहिणी इलाके में आने वाले हैं। इसके बाद एएटीएस टीम ने विजय विहार स्थित श्मशान घाट रोड पर जाल बिछाकर बाइक सवार फिरोज उर्फ कमिल, अल्ताफ उर्फ बाला और राहुल को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक फिरोज पर पहले से 21 मामले दर्ज हैं। संवाद