फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: झुग्गियां तोड़ने की अफवाह फैलाने पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डूसिब की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। झुग्गियां तोड़ने की अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है।
डूसिब ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध 675 जेजे बस्तियों की सूची, जो केवल सूचना और प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए सार्वजनिक की गई थी, इसे कुछ लोग गलत तरीके से तोड़ने के लिए चिह्नित बस्तियों की सूची के रूप में प्रचारित कर रहे हैं। डूसिब ने स्पष्ट किया कि अभी तक विभाग द्वारा कोई तोड़फोड़ कार्रवाई नहीं की गई है। केवल उन बस्तियों को पुनर्वास के लिए चिह्नित किया गया है, जिनके खिलाफ न्यायालय ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधारहीन अफवाहों पर ध्यान न दें लोग : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपील की है कि लाेग ऐसी आधारहीन अफवाहों पर ध्यान न दें और सभी जानकारी आधिकारिक स्रोतों से सत्यापित करें। उन्होंने जेजे बस्तियों के निवासियों के साथ खुले संवाद को बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार झुग्गीवासियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिना पक्का मकान प्रदान किए किसी भी झुग्गी को नहीं तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें