पीड़िता परिवार के साथ मोती नगर इलाके में रहती है। वह यूपीएससी की कई कोचिंग में पढ़ाती हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले कई माह से उनका एक छात्र परेशान कर रहा था। टीचर ने छात्र को समझाकर पढ़ाई पर ध्यान देने की बात की, लेकिन वह नहीं माना और लगातार मोबाइल पर मैसेज करने लगा।
पीड़िता ने आरोपी का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद टीचर ने पति को सारी बात बताकर आरोपी के माता-पिता से शिकायत कर दी, लेकिन वह फिर भी नहीं माना और ईमेल कर लगातार परेशान करने लगा। एक दिन में आरोपी 50 से ज्यादा मेल करता। बाद में जब उसे शिकायत का पता चला तो उसने टीचर का नंबर फेसबुक पर डाल दिया। इसके अलावा पीड़िता जहां भी जाती आरोपी उनका पीछा करता। परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ साक्ष्य भी उपलब्ध कराए। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।