फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : अपने ही थाने में घिर गए लोदी कॉलोनी थानाध्यक्ष, महिला पुलिसकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप

Wed, 02 Mar 2022 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली 

सार

उन पर थाने में तैनात एक महिला उप निरीक्षक (एसआई) ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत थाने की डेली डायरी एंट्री में दर्ज की है। इसके बाद मामला दक्षिण जिला समेत पूरे महकमे में सुर्खियां में बना हुआ है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : delhipolice.nic.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोदी कॉलोनी थानाध्यक्ष अपने ही थाने में घिर गए हैं। उन पर थाने में तैनात एक महिला उप निरीक्षक (एसआई) ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत थाने की डेली डायरी एंट्री में दर्ज की है। इसके बाद मामला दक्षिण जिला समेत पूरे महकमे में सुर्खियां में बना हुआ है।

विज्ञापन


एसआई का आरोप है कि थानाध्यक्ष हमेशा ही उनसे अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकाते हैं। यहां तक महिला एसआई ने थाना प्रभारी प्रफूल्ला कुमार झा पर वसूली के भी आरोप लगाए हैं। मामला वरिष्ठ अधिकारियों की संज्ञान में आ चुका है। इसके बाद अंदरखाने इस विवाद की जांच कराई जा रही है। दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हर्षवर्धन ने पुष्टि की करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शिकायत में महिला एसआई ने अपना दर्द बयां करते हुए डेली डायरी में लिखा है कि 18 फरवरी को उसकी तीन वर्षीय बेटी को तेज बुखार था। ड्यूटी तैनात अधिकारी को सूचना देकर एसआई बेटी की देखभाल करने घर चली गई। इस बात पर थानाध्यक्ष भड़क गए और उसे थाने में बुलवाकर लंबित काम को पूरा करने का दबाव बनाया। बेटी को बुखार में तड़पती छोड़कर वह थाने पहुंची और अपनी फाइल को पूरा कर अधिकारी के हवाले किया। इसके बाद वह बेटी के पास घर गई।
विज्ञापन


आरोप है कि एसएचओ हमेशा ही उसके काम में कोई न कोई कमी निकालकर उसे जानबूझकर परेशान करते हैं। थाने में महिला स्टाफ की मौजूदगी में बेहद अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल के अलावा गाली-गलौच करते हैं। अगर कोई ऐसा करने के लिए मना करता है तो खुद को थाने का एसएचओ होने की बात कर ऐसे ही बात करने की बात कहते हैं।

 एसआई का कहना है कि उसने कई बार थाने में होने वाली इस व्यवहार की सूचना एसीपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को दी, लेकिन अनसुना कर दिया गया। एसआई ने डीडी एंट्री में कहा है कि वर्ष 2014 में भर्ती होने के बाद उसने कई थानों में ड्यूटी की। हमेशा उसके काम की तारीफ की गई, लेकिन 25 जुलाई, 2021 को जब से वह लोदी कॉलोनी थाने में ट्रांसफर होकर आई, अचानक उसके काम में कमियां निकालकर उसे छोटी-छोटी बातों पर जलील किया जाने लगा। 

वह ना तो अपनी मर्जी से कहीं जा सकती है और ना ही आ सकती है। यहां के थाना प्रभारी उसकी लोकेशन पर नजर रखते हैं। ऐसे में उसे ड्यूटी करने में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। अपनी शिकायत में महिला एसआई ने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए इस संबंध दखल देने की अपील की है। थानाध्यक्ष प्रफूल्ला कुमार झा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें