फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सर्दी में भी गर्मी का अहसास, अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा, बुधवार से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

Tue, 04 Jan 2022 09:59 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मंगलवार अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान आयानगर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
दिल्ली में सर्दी बढ़ी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बीते सप्ताह कड़कड़ाती सर्दी को झेल रहे थे, लेकिन मंगलवार को सर्दी में भी गर्मी का अहसास हुआ। दरअसल मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते साल चार जनवरी को अधिकतम तापमान 15.8 और वर्ष 2020 में चार जनवरी को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

  
मंगलवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री पीतमपुरा और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया। बुधवार से मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। रविवार तक बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान लुढ़केगा और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

मंगलवार अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान आयानगर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पालम मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अब बुधवार से बारिश का दौर शुरू होगा जो कि रविवार तक जारी रहेगा। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट होगी और न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री के बीच रहेगा। रविवार के बाद से तापमान में फिर से गिरावट होने लगेगी। पूर्वानुमान: आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान- 23.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान -8.5 डिग्री सेल्सियस
पांच जनवरी को सूर्यास्त शाम -5:39 मिनट
छ: जनवरी को सूर्योदय सुबह- 7:15 मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें