फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एम्स में टीबी उन्मूलन को लेकर विशेषज्ञों ने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एम्स में देश को टीबी मुक्त बनाने के अभियान को गति देने के लिए कई मुद्दों पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। इस संबंध में टीबी उन्मूलन का व्यापक नजरिया : पोषण, शहरी स्वास्थ्य और वायु प्रदूषण पर तकनीकी चर्चा विषय पर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के पहले सत्र में केंद्र सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि टीबी की रोकथाम और इलाज के लिए केवल दवाइयां ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि मरीजों के खानपान, रहन-सहन और आसपास के वातावरण पर भी ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन


चर्चा के दौरान टीबी और सामाजिक परिस्थितियों के बीच संबंध पर भी प्रकाश डाला गया। विशेषज्ञों ने बताया कि शहरी बस्तियों में बढ़ती आबादी, भीड़भाड़, छोटे घरों और साफ हवा की कमी के कारण टीबी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें