फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस की सीटें खाली, अब होगा ड्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी में शुरू हुई थी दाखिला प्रक्रिया, मार्च में हुआ था पहला ड्रा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए आर्थिक पिछड़े वर्ग, वंचित वर्ग व दिव्यांग श्रेणी की 25 फीसदी सीटों में से अब भी कुछ सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए पहला ड्रा मार्च में हुआ था।
विज्ञापन

उसके बाद भी कुछ ड्रा हो चुके हैं लेकिन सीटें नहीं भरी हैं, जिसके बाद शिक्षा निदेशालय ने एक और ड्रा निकालने का फैसला किया है। दिल्ली के निजी गैर सहायता मान्यता प्राप्त स्कूलों में ईडब्ल्यूएस-वंचित वर्ग के तहत दाखिले के लिए अंतिम कंप्यूटरीकृत ड्रा 19 नवंबर को निकाला जाएगा। यह ड्रा पूरी तरह से अंतिम होगा। हालांकि अभिभावक अब ड्रा निकालने पर सवाल उठा रहे हैं। अभिभावकों के अनुसार अप्रैल 2026 से नया सत्र शुरू हो जाएगा। ऐसे में अभी नया सत्र शुरू होने में कम ही समय शेष है। चालू सत्र भी मार्च के मध्य तक खत्म हो जाएगा। ऐसे में अब यदि बच्चे को दाखिला मिलता है तो वह कितने दिन पढ़ाई कर पाएगा। दिसंबर के अंत से जनवरी के मध्य तक शीतकालीन अवकाश भी होंगे। इस कारण स्कूल जाने के लिए कम ही समय बचेगा। मालूम हो कि ईडब्ल्यूएस, वंचित वर्ग की 25 फीसदी सीट के अंदर ही तीन फीसदी सीटें विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए होती हैं। दिल्ली के निजी स्कूलों में इन श्रेणियों के लिए इन कक्षाओं में करीब 40 हजार से अधिक सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें