फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस वर्ग के दाखिले की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक पिछड़ा वर्ग), डीजी (वंचित वर्ग) और दिव्यांग श्रेणी की 25 फीसदी सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके अभिभावकों के लिए राहत की खबर है। अब अभिभावक 18 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहली लाटरी 26 अप्रैल शाम को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में करीब चालीस हजार सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मार्च से शुरू हुई थी और अंतिम तिथि 12 अप्रैल निर्धारित थी। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पहली लाटरी 19 अप्रैल को निकाली जानी थी।
आवेदन प्रक्रिया के तहत एक लाख वार्षिक आय से कम वाले ईडब्ल्यूएस के बच्चे, डीजी श्रेणी के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग(नॉन क्रीमी लेयर) अनाथ, ट्रांसजेंडर व एचआईवी प्रभावित छात्र 22 फीसदी सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। वहीं अन्य तीन फीसदी सीटें दिव्यांग श्रेणी के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें