बीटेक व एमबीए डिग्री होल्डर युवक अश्लील फोटो भेजकर युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। वह युवती को ब्लैकमेल कर उससे उसकी नई और ज्यादा अश्लील फोटो मंगा रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटिक ऑपरेशंस(आईएफएसओ) ने आरोपी मोहित शर्मा(33) को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के लैपटॉप से युवती की अश्लील फोटो समेत काफी लड़कियों की फोटो मिली हैं। आरोपी मोहित गूगल में मार्केटिंग विश्लेषक की नौकरी कर रहा था। आईएफएसओ डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि 22 वर्षीय युवती ने जून, 2020 में आईएफएसओ में शिकायत दी थी कि उसकी इंस्टाग्राम पर चैटिंग के जरिए युवक ने बात हुई थी।
आरोपी युवक ने खुद को रसियन मैगजीन का संपादक बताया। उसने मॉडलिंग के नाम पर युवती से उसके अश्लील फोटो मांगे। लड़की ने गर्दन से नीचे के अश्लील फोटो आरोपी को भेज दिए। इसके बाद आरोपी युवती से और ज्यादा अश्लील फोटो मांगने लगा। युवती ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी को ब्लॉक कर दिया।
आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर पीड़ित से और अश्लील फोटो मांगने लगा। उसने युवती को उसके पुराने फोटो भी भेजे थे। युवती ने इस प्रोफाइल को लॉक कर दिया तो आरोपी ने फिर फर्जी आईडी बना ली और युवती से फोटो मांगने लगा। युवती ने इसकी शिकायत आइएफएसओ से की।