फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: स्पा मालिकों से रंगदारी वसूलने के आरोप में कोरोना टीम का प्रवर्तन प्रभारी गिरफ्तार, देता था ये धमकी

Fri, 27 Aug 2021 10:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एसीबी ने दक्षिण पूर्व दिल्ली कोरोना टीम के प्रवर्तन प्रभारी रविंदर सिंह मेहरा और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक इमरान खान को उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने लाजपत नगर इलाके में स्पा मालिकों को कथित रूप से धमकाने और उनसे 50 हजार रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप में एक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के साथ कोरोना टीम के प्रवर्तन प्रभारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसीबी ने दक्षिण पूर्व दिल्ली कोरोना टीम के प्रवर्तन प्रभारी रविंदर सिंह मेहरा और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक इमरान खान को उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया है। एसीबी के अनुसार लाजपत नगर में 'सूत्र स्पा' के मालिक हिमांशु मलिक ने शिकायत दी कि मेहरा स्पा मालिकों से प्रतिमाह रिश्वत मांग रहा और रिश्वत नहीं देने की स्थिति में उनकी दुकानें सील करने की धमकी दे रहा है, जबकि स्पा मालिकों के पास वैध लाइसेंस हैं और वे सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।

स्पा मालिकों के अनुसार उनसे तीन लाख रुपये प्रतिमाह की मांग की थी, लेकिन बातचीत कर एक लाख रुपये तय कर लिए गए। इस बीच 25 अगस्त को एसीबी की एक टीम ने ईस्ट ऑफ कैलाश में सपना सिनेमा के पास जेपीएम होटल में जाल बिछाया और वह शिकायतकर्ता से होटल के एक कमरे में रिश्वत के पैसे की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लेने के दौरान आरोपी को पकड़ने के लिए प्रवेश किया। 
विज्ञापन


तभी आरोपी ने खुद को शौचालय के अंदर बंद कर लिया और 50 हजार रुपये की रिश्वत की राशि को बहा दिया। हालांकि शौचालय की सीट तोड़कर 25 हजार रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें