फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में शुरू हुई इलेक्टिव सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एम्स ने ओपीडी के बाद मरीजों की भर्ती व इलेक्टिव सर्जरी भी शुरू कर दी है। अब अन्य रोगों के मरीज भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो सकेंगे। जिन रोगियों को सर्जरी की आवश्यकता है उनको भी निजी व जनरल वार्ड में दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन कि ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कोरोना के मरीजों की घटती संख्या को देखते हुए अस्पताल में इलेक्टिव सर्जरी भी शुरू की जा रही है। जनरल व निजी वार्डों में ओपीडी के माध्यम से रोगियों का दाखिला भी किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इससे पहले एम्स ने चरणबद्ध तरीके से ओपीडी सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। फिलहाल गंभीर मरीजों की इमरजेंसी के माध्यम से सर्जरी हो रही है। दूसरी लहर में संक्रमण बढ़ने पर एम्स के मुख्य परिसर में कोरोना संक्रमितों के लिए तीन सौ से अधिक बेड की व्यवस्था की गई थी। अब मुख्य अस्पताल में कोरोना के 11 मरीज भर्ती हैं । एम्स के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि इमरजेंसी में पहले की तरह दूसरी बीमारियों के मरीज भर्ती किए जाने लगे हैं। शुक्रवार से ओपीडी भी शुरू होगी। शुरुआत में कम संख्या में मरीज देखे जाएंगे। धीरे -धीरे संख्या बढ़ाई जाएगी।
एक हजार जांच पर दो ही संक्रमित मिल रहे
राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना 158 मामले आए और 10 लोगों की मौत हो गई। पहली अप्रैल (9) के बाद यह मौतों का सबसे कम आंकड़ा है। राहत की बात यह भी है कि संक्रमण दर 0.20 फीसदी हो गई है। यानी, अब एक हजार जांच पर दो ही संक्रमित मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 343 मरीज स्वस्थ भी हुए। दिनभर में कुल 77,542 सैंपल जांच की गई। इनमें आरटीपीसीआर से 55,564 और एंटीजन से 21978 जांच शामिल रही। कंटेनमेंट जोन की संख्या 5799 रह गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें